फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Employee arrested after absconding with lakhs of rupees belonging to chemical trader.

Delhi NCR News: केमिकल कारोबारी का लाखों रुपये लेकर फरार हुआ कर्मचारी, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
-आदर्श नगर इलाके की घटना, 20.80 लाख रुपये बरामद, जयपुर चंडीगढ़ और मनाली में छिपने की कोशिश कर रहा था आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने आदर्श नगर के केमिकल कारोबारी के 23.60 लाख रुपये लेकर फरार कर्मचारी 37 साल के अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 20.80 लाख रुपये, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी पर पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं मिला है। जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 21 अगस्त को अशोक विहार निवासी सुगम गुप्ता ने आदर्श नगर थाने में अपने एक कर्मचारी पर लाखों रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनका लाल बाग में केमिकल की फैक्टरी है। उन्होंने अपने कर्मचारी अर्जुन शर्मा को सरस्वती विहार स्थित एक कारोबारी से 23.60 लाख रुपये लेने और उसे बैंक में जमा कराने के लिए भेजा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अर्जुन शर्मा ने कारोबारी से रकम ली, लेकिन बैंक में जमा करने के बजाय मोबाइल फोन बंद कर रुपये समेत भाग गया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज कर लिया।

जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी अपना मोबाइल बंद कर दिया है। पुलिस ने उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जांच की। वह भी बंद मिला। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी के साथ-साथ लगातार फील्ड वेरिफिकेशन किया। इसके बाद पुलिस ने स्कूटी की गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की, जिसका इस्तेमाल उसने पैसे लेने के लिए किया था। लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पुलिस से बचने और पैसा छिपाने के लिए जयपुर, चंडीगढ़ और मनाली समेत कई स्थानों पर घूमता रहा। पुलिस ने उसके कब्जे से 20.80 लाख बरामद रुपये बरामद कर लिए। पुलिस उससे पूछताछ कर बाकी 2.80 लाख की रकम बरामद करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed