{"_id":"592483474f1c1bd74a535dca","slug":"power-steal-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी पकड़ी
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
raid
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विजिलेंस टीम (प्रवर्तन दल) ने शामली के कई मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 19 घरों में बिजली चोरी पाई गई, जिसके बाद चार उपभोक्ताओं से 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 15 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला गुजरातियान, आजाद चौक, काजीवाड़ा और रेलपार में मंगलवार तड़के करीब पांच बजे से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्ला रेलपार में उपभोक्ता राकेश, जयदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह, राज सिंह के यहां अतिरिक्त केबिल डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई।
उपभोक्ता जयबीर, बाबूराम के यहां कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ी गई। इसके अलावा मोहल्ला आजाद चौक में इमरान और हसीन के यहां कटिया डालकर बिजली चोरी करना तथा इनाम, मकसूद कुरैशी, नवाब, अब्दुल वाहिद तथा गय्यूर के यहां अतिरिक्त केबिल डालकर बिजली चोरी करना पकड़ा गया।
विज्ञापन
वहीं, मोहल्ला गुजरातियान में प्रवीण के मकान पर मीटर से पहले केबिल काटकर बिजली चोरी होती पाई गई। चेकिंग अभियान के दौरान अवर अभियंता नेत्रपाल, अरविंद कुमार और प्रमोद कुमार शर्मा तथा एसडीओ प्रणव चौधरी तथा प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक आरके धारीवाल आदि मौजूद रहे।