{"_id":"57cc6a714f1c1b6473317060","slug":"potas-ki-botal-bacchon-par-fenki","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोटाश से भरी बोतल बच्चों पर फेंकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोटाश से भरी बोतल बच्चों पर फेंकी
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
पोटाश की बोतल बच्चाें पर फेंकी, झुलसे
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली ब्लाक रोड स्थित मोहल्ले में शरारती तत्वों ने पोटाश से भरी बोतल में आग लगाकर बच्चों पर फेंक दी। इससे चार बच्चे झुलस गए। मोहल्ले वालों ने आरोपी दो युवकों की जमकर पिटाई की। पीड़ित बच्चों के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रविवार रात करीब आठ बजे ब्लाक रोड पर सती वाला मंदिर के पास रहने वाले श्रीपाल का बेटा अनुज, पड़ोसी अंकुर, सोनू, मोनू और पिंकू चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान वहां आए मोहल्ले के ही दो युवकों ने बोतल में पोटाश भरकर आग लगा दी और बोतल बच्चों के ऊपर फेंक दी। इसकी वजह से चार बच्चों के चेहरे झुलस गए। शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी दोनों युवकों को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी।
इसी बीच आरोपी मौका पाकर युवक फरार हो गए। बच्चों को साथ लेकर परिवार के लोग तथा मोहल्ले वालों की भीड़ शामली कोतवाली पहुंची। आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।