{"_id":"fc82fbb20a01c911a8e3c451d48cf71c","slug":"police-slept-are-thieves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सोती रही, चोर सेंध लगाते रहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस सोती रही, चोर सेंध लगाते रहे
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर में चोरों ने सोमवार रात जमकर उत्पात मचाया। पुलिस आराम से सोती रही और चोर अपना काम करते रहे। एक ही रात में चोरों ने तीन स्थानों पर सेंध लगा दी।
धीमानपुरा रोड स्थित रमेश चंद लंबरदार का परमात्मा शरण रामकिशन पेट्रोल पंप है। सुबह जब पेट्रोल पंप का कर्मचारी रजनीश पहुंचा, तो स्पेयर पार्ट्स के शटर का ताला टूटा पड़ा मिला। रजनीश ने ताला टूटा देखकर पेट्रोल पंप मालिक रमेश चंद लंबरदार को सूचना दी।
उन्होंने अंदर जाकर देखा, तो वहां से स्क्रैप का सामान, सीवीटी, जोनल बॉक्स से तांबा आदि सामान चोरी मिला। रमेशचंद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुआयना किया। मामले की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
उधर, धीमानपुरा स्थित शिव मूर्ति के निकट शरद कुमार निवासी धर्मपुरा की किसान विकास केंद्र के नाम से खाद की दुकान है। चोरों ने छत में सेंध लगाई और दुकान के अंदर घुस गए। इस दौरान चोरों ने वहां से एक हजार की नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
इसके बाद चोरों ने बराबर में ही विनोद पुत्र वेदप्रकाश की खाद की दुकान की छत में सेंध लगा दी और वहां गल्ले में रखी करीब ढाई हजार की नगदी चोरी कर ली। घटना का पता सुबह होने पर लगा। पीड़ितों ने मामले की कोतवाली में तहरीर दे दी है।