फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police killed in raid

पुलिस ने होटल में मारा छापा

Mon, 09 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 09 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police killed in raid
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना रोड पर एक होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। होटल में दो लड़के और दो लड़कियां मिलीं, मगर उन्होंने खुद को पति पत्नी बताया। इसके चलते पुलिस खानापूर्ति करके लौट आई। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब दो बजे शामली कोतवाली पुलिस कैराना रोड स्थित होटल में पहुंची। पुलिस के मुताबिक होटल में अवांछनीय गतिविधियों की सूचना मिली थी। पुलिस ने होटल के दो कमरों को चेक किया गया, तो एक कमरे में महिला और एक व्यक्ति मिला, जबकि दूसरे कमरे में युवक-युवती मिले। युवक युवती ने कहा कि हमारा रिश्ता हो चुका है और कुछ दिन बाद शादी होने वाली है। 
विज्ञापन


वहीं, महिला ने भी बताया कि वह अपने पति के साथ खाना खाने आई थी। फिर पुलिस ने होटल संचालक से भी इनके बारे में जानकारी की, तो वह भी कहने लगा कि यहां कोई गलत कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आरबी सिंह का कहना है कि सीओ सिटी को किसी व्यक्ति ने होटल में अवांछनीय गतिविधियों की सूचना दी थी, जिसके चलते होटल में छापा मारा गया। हालांकि वहां किसी तरह की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, जिस कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed