{"_id":"57bf3b654f1c1bf64ad500c1","slug":"police-ke-saamne-mahila-ne-kiya-atmdah-ka-paryas","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना क्षेत्र के ग्राम घिस्सूगढ़ में एक पक्ष को खाली प्लाट पर कब्जा दिलाने गई पुलिस के सामने की महिला ने विरोध करते हुए अपने कपड़ों पर केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया। जिसके बाद विरोध बढ़ जाने पर पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। ग्राम मन्ना माजरा के मजरे घिस्सूगढ़ में रामनिवास और राजबीर पक्ष में100 वर्ग गज के प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है तथा मामला उपजिलामजिस्ट्रेट के न्यायालय में विचाराधीन है।
प्लाट पर रामनिवास का कब्जा है। वहीं राजबीर के मुकदमा जीतने पर उपजिला मजिस्ट्रेट ने उन्हें कब्जा दिलाने के आदेश जारी किए थे। इसके चलते बृहस्पतिवार सांय 5 बजे कोतवाली पुलिस घिस्सूगढ़ पहुंची तथा रामनिवास के परिवार को प्लाट से कब्जा हटाने को कहा। जिसके बाद रामनिवास और उसके परिवार की महिलाएं पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगी।
इसी बीच रामनिवास की पत्नी ने अपने कपड़ों पर केरोसीन का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस को वहां से लौटना पड़ा। वहीं ग्राम प्रधानपति चौधरी सरवेज ने बताया कि 15 साल पहले रामनिवास के नाम पर उक्त प्लाट का पट्टा हुआ था। पुलिस को जन्माष्टमी त्यौहार पर कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी। उधर, कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर पुलिस गांव में गई थी।