फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police arrested the driver of the stolen including dumper

पुलिस ने चोरी के डंपर सहित पकड़ा चालक

Sun, 25 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 25 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the driver of the stolen including dumper
अरेस्‍ट
झिंझाना। हरियाणा से डंपर चोरी कर यूपी में लेकर आए चालक को बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान झिंझाना थाना पुलिस ने पकड़ लिया। चालक ने पूछताछ में चार अन्य ट्रक चोरी करना कबूल किया है। 
विज्ञापन


हरियाणा के कस्बा साहा स्थित पेट्रोल पंप के बाहर खडे़ डंपर  चोरी कर लिया गया था। डंफर मालिक ने करनाल के पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी थी। उन्होंने शामली पुलिस को सूचना देकर चेकिंग कराने के लिए कहा। इसके बाद झिंझाना थाना पुलिस बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग में लग गई। तभी करनाल की तरफ से आते डंफर रोकने का इशारा किया, तो चालक वाहन छोड़कर भागने लगा।
विज्ञापन


घेराबंदी कर पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। डंपर  पकड़े जाने की सूचना पर अंबाला निवासी            परमदीप सिंह भी बिड़ौली चेकपोस्ट पर पहुंच गए। बताया कि उक्त वाहन शनिवार सुबह लगभग दो बजे कस्बा साहा स्थित पेट्रोल पंप से चोरी हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मनोहर लाल सहारनपुर के कस्बा सरसावा का रहने वाला है। पूछताछ में मालूम चला है कि वह इससे पूर्व भी कई ट्रक चोरी कर चुका है, जिन्हें उसने मेरठ में कबाड़ी को बेच दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल नहीं भेजा है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed