Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gang stealing goats using a luxury car busted

Jhansi News: लग्जरी कार से बकरी-बकरे चुराने वाले गिरोह का खुलासा

Wed, 25 Nov 2026 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gang stealing goats using a luxury car busted
झांसी। लग्जरी कार होंडा सिटी से बकरी-बकरे चोरी करने वाले गिरोह का सीपरी बाजार पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल कार, नकदी और ताला तोड़ने में इस्तेमाल होने वाला लोहे का लीवर बरामद किया है। गिरोह के दो अन्य गुर्गों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लहर गिर्द निवासी विवेक यादव के घर से 21 नवंबर की रात चोर चार बकरी और दो बकरे चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो आरोपी लग्जरी कार से पशुओं को ले जाते दिखाई दिए। कार नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र के कसाई मंडी निवासी मकसद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी सलमान और आलिम के साथ मिलकर बकरी-बकरे चोरी करता था। वारदात के दौरान वे लोहे के लीवर से घरों के ताले तोड़ते थे। इसके बाद चोरी किए गए पशुओं को होंडा सिटी की पिछली सीट और डिग्गी में भरकर ले जाते थे। किसी को शक न हो, इसलिए उन्होंने लग्जरी कार का इस्तेमाल शुरू किया था। कार को गाजियाबाद से खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि लहर गिर्द में विवेक यादव के घर से चोरी किए गए छह पशुओं को मंडी में 20 हजार रुपये में बेच दिया था। तीनों ने रकम आपस में बांट ली थी। पुलिस ने मकसद के पास से 5,260 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मकसद के खिलाफ ललितपुर में दो और नवाबाद में एक मामला दर्ज है। थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि वांछित आरोपियों सलमान और आलिम की तलाश के लिए पुलिस टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed