{"_id":"58e7e0784f1c1bbf7a5b3e2f","slug":"police-arrest-warranty","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। 12 जनवरी की शाम पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो कारों से बड़ी संख्या में बंदूक, तमंच और कारतूस बरामद किए थे। मौके से एक आरोपी पकड़ा गया था जबकि पांच फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।
पकडे़ गये आरोपी की निशानदेही पर खुरगान और दभेड़ी खुर्द में तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी सरवर निवासी दभेड़ी खुर्द को बिजलीघर के पास चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। सरवर के पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर और तीन कारतूस भी बरामद किए। पकड़े गये सरवर पर कई मुकदमे दर्ज है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सरवर को जेल भेज दिया है।
उधर कैराना में अदालत में तारीख पर गैर हाजिर चल रहे शमशाद निवासी दभेड़ी खुर्द को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। तीन माह पूर्व गांव जंधेड़ी निवासी एक किशोरी के लापता हो जाने पर किशोरी के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे आरोपी नीटू निवासी जंधेड़ी को भूरा चुंगी से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।