{"_id":"58e298e94f1c1bf5465b5608","slug":"pestilence-in-two-sides-on-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ पर दो पक्षों में पथराव
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
eve teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। मोहल्ला तलाही में बच्ची से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ और फायरिंग हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग करने की धाराओं में चालान किया है।
रविवार की रात करीब दस बजे मोहल्ला तलाही में एक व्यक्ति के घर मेहमान आए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान उनकी बच्ची से पड़ोस के युवक ने छेड़खानी कर दी।
बालिका रोती हुई घर आई और युवक की हरकत की शिकायत की। परिजनों ने पड़ोसी युवक से इस बाबत पूछताछ की तो दोनों परिवारों में गाली गलौज के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गईं। घर की छतों से हवाई फायर किये जाने लगे। मोहल्ले में पथराव और फायरिंग होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग भाग गए।
इस पर पुलिस ने पीछा कर दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से छह लोगों फरीद, अरसद, मेहरबान और दूसरे पक्ष से सलीम, नईम, इनाम के खिलाफ शांतिभंग करने की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
घर जा रही महिला से छीनी चेन
शामली। नगर के मोहल्ला जवाहरगंज मंडी निवासी महिला इंद्रागर्ग पत्नी सुरेंद्र गर्ग मंदिर में गई हुई थी। जब वह मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद घर लौट रही थी, उसी दौरान कुछ दो युवक आए और उसके गले झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था, लेकिन कोई तहरीर नहीं आई। तहरीर आते ही कार्रवाई की जाएगी।