फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pavti farmer shot

पावटी में किसान को गोली मारी

Mon, 02 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 02 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pavti farmer shot
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। गांव पावटी कलां में रात के समय खेत पर पानी चला रहे किसान को आधा दर्जन हथियारबंद हमलावरों ने पुरानी रजिंश के चलते गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर यूपी डायल -100 गाड़ी मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचा। डाक्टरों ने किसान को पानीपत रेफर कर दिया। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन


रविवार रात करीब 8ः30 बजे गांव निवासी बिजेन्द्र अपने छोटे भाई विनोद के साथ खेत की सिंचाई कर रहा था। विनोद टयूबवेल से कुछ ही दुरी पर था, इसी बीच आधा दर्जन हथियारबंद हमलावर वहां पहुंचे और बिजेन्द्र को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली बिजेन्द्र के सीने में दाहिनी और लगी। गोली की आवाज सुनकर जैसे ही विनोद अपने भाई के पास पहुंचा तो हमलावरों ने विनोद के ऊवर भी एक फायर किया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। विनोद ने यूपी डायल 100 पर फोन किया, जिसके बाद पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ भूषण वर्मा और कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डाक्टरों ने बिजेन्द्र की गंभीर हालत के चलते पानीपत रेफर कर दिया। अस्पताल में विनोद ने बताया कि हमलावर उन्हीं के गांव के थे और उनके परिवार से पुरानी रजिंश रखते हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed