फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panipat-Khatima highway stemware

प्रापर्टी डीलर हुमायूं के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पानीपत-खटीमा हाईवे किया जाम

Thu, 20 Oct 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 20 Oct 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
Panipat-Khatima highway stemware
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। प्रापर्टी डीलर हुमायूं की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पानीपत-खटीमा हाईवे जाम कर दिया। कैराना के पास ही मन्ना माजरा में सड़क पर सैकड़ों महिलाएं बैठ गईं। करीब डेढ़ घंटे हंगामा प्रदर्शन चला, जिसके बाद सीओ के आश्वासन पर जाम खोला गया। 
विज्ञापन


मन्ना माजरा निवासी हुमायूं काफी समय से कैराना स्थित ब्लाक कॉलोनी के पास स्थित मकान में परिवार सहित रहता था। मंगलवार को हुमायूं का शव उसी के मकान की रेलिंग से लटका मिला था। हुमायूं के भाई महबूब अली ने हुमायूं की पत्नी यासमीन, सास और दो सालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस हुमायूं की पत्नी और तीन बच्चों को कोतवाली ले आई थी। 
विज्ञापन


मन्ना माजरा में यह अफवाह फैल गई कि पुलिस ने यासमीन को छोड़ दिया। जिसके चलते बुधवार सुबह करीब नौ बजे मन्ना माजरा ग्रामीण पानीपत-खटीमा हाईवे पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने सड़क के बीच  बैठकर जाम लगा दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी गईं। जाम की सूचना पर कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज, गढ़ीपुख्ता और झिंझाना थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीण नहीं माने।  

इसके बाद सीओ सिटी निशांक शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। हुमायूं के भाई महबूब का आरोप था कि उसकी भाभी यासमीन ने सारी संपत्ति, प्लाट अपने नाम करा लिए और जेवरात भी अपने मायके दिल्ली ले गई थी। चार माह पूर्व उसने दिल्ली से दो मुकदमे उसके भाई हुमायूं के खिलाफ           कराए थे। 

एक दिन पूर्व ही दोनो के बीच फैसला होने के बाद यासमीन कैराना आई और उसी रात हुमायूं की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया।    सीओ निशांक शर्मा ने ग्रामीणों को समझाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी के फंदे के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। 


यासमीन अभी भी कोतवाली में मौजूद है। सीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा। इसके बाद 10:30 बजे ग्रामीणों ने जाम खोला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed