फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   PAC personnel deployed on duty

नमाज के दौरान सुरक्षा में तैनात पीएसी जवानों पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2017 01:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 24 Jun 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
PAC personnel deployed on duty
attack - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली में अलविदा जुमा की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से तैनात किए गए पीएसी के दो जवानों पर दो युवकों ने अचानक डंडों से हमला बोल दिया। इसमें एक सिपाही को सिर में गंभीर चोट आई है। श‌निवार दुपहर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। घटनास्थल के पास ही बिल्डिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो युवक भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इनकी पहचान बताने वालों को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि रूट डायवर्जन के दौरान इन जवानों की बाइक सवार दो युवकों से कहासुनी भी हुई थी। घटना उस कहासुनी से जुड़ी है या कोई अन्य मामला है, इसकी जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


अलविदा जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा इंतजाम के लिए पीएसी की 49 वीं बटालियन के सिपाहियों को बड़ा बाजार में जामा मस्जिद के आसपास दोनों तरफ तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरारी वाला कुआं मोड़ के पास पीएसी के जवान पुरुषोत्तम निवासी गांव नंगला काठा जिला अलीगढ़ और महावीर गांव मंझोला जिला कासगंज तैनात थे। यहीं से बड़ा बाजार की तरफ जाने वाले वाहनों को रोकर रूट डायवर्जन किया गया था। इसी दौरान दोपहर करीब 1:15 बजे दो युवकों ने पुरुषोत्तम और महावीर पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले में डंडे के प्रहार से महावीर का सिर फट गया, जबकि पुरुषोत्तम को हल्की चोट आई और उसकी नेम प्लेट भी टूट गई। हमले के बाद दोनों युवक गलियों के रास्ते फरार हो गए। सूचना पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और कोतवाली शामली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल जवानों को उपचार के लिए सीएचसी पर भिजवाया गया।


अधिकारिक तौर पर हमले के वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सीओ सिटी ने दोनों की पहचान करने वाले व्यक्ति को व्यक्तिगत तौर पर ढाई हजार रुपये के इनाम देने और उसकी पहचान गुप्त रखने की घोषणा की है। साथ ही सीसीटीवी की फुटेज को सोशल मीडिया पर भी वायरल करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed