{"_id":"5c251d9ebdec2256ea195912","slug":"overload-truck-crushed-bike-rider-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, हंगामा
Fri, 28 Dec 2018 12:14 AM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
झिंझाना (शामली)। करनाल हाईवे पर अहमदगढ़ में ओवरलोड ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ही ट्रक चालक और हेल्पर को पकड़ लिया और मारपीट की। हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों के संचालन के विरोध में हाईवे जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खोला गया।
घटना बृहस्पतिवार सुबह लगभग नौ बजे की है। करनाल हाईवे पर गांव अहमदगढ़ निवासी सरदार देशा सिंह (60) बिड़ौली गुरुद्वारे में दूध देकर बाइक से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करनाल हाईवे पर वे बाइक रोककर खड़ा ही हुआ था कि पीछे से गलत दिशा में आए रोड़ी से भरे ओवरलोड ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी।
जिससे वे गिर गए और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक और क्लीनर दोनों को ग्रामीणों ने पीछा कर दबोच लिया और जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ से उन दोनों छुड़ाकर थाने भेजा। इससे भीड़ का गुस्सा और बढ़ गया। ग्रामीणों ने अहमदनगर पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ का प्रयास किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ओपी चौधरी के समझाने पर लोग शांत तो हो गए, लेकिन उन्होंने ट्रक के पहियों की हवा निकाल दी और तोड़फोड़ कर दी। कहा कि जब तक अफसर आकर मुआवजा और अन्य आश्वासन नहीं देते शव को नहीं उठने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईवे पर ओवरलोड वाहन गलत दिशा में तेजी से दौड़ते हैं लेकिन स्थानीय पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। इसी वजह से से घटनाएं हो रही हैं। वे एसपी शामली को बुलाने की जिद करने लगे।
आश्वासन पर माने ग्रामीण
एसपी शामली अजय प्रताप और एसडीएम कैराना डॉक्टर अमित पाल शर्मा ने लोगों को समझाना चाहा, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जब तक हाईवे पर ओवरलोड वाहन चलने बंद करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे का भरोसा नहीं मिलता जाम नहीं खुलेगा। एसडीएम कैराना के मुआवजे के संबंध में पूरे प्रयास करने, किसान दुर्घटना बीमा में पांच लाख रुपये की मदद दिलाने और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और शव को उठाया गया।
ट्रक चालक पर केस दर्ज
थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मृतक के पुत्र गुरजैंट ने ट्रक चालक के खिलाफ झिंझाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ट्रक चालक फरमूद निवासी गांव रियावली थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर को हिरासत में लेकर ट्रक को सीज कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।