{"_id":"58daa7e94f1c1b447763f563","slug":"outlaws-with-jcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से आरामशीनों को उखाड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेसीबी से आरामशीनों को उखाड़ा
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
raid
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पुलिस बल को साथ लेकर अवैध आरामशीनों पर कार्रवाई की। पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से चल रही आरामशीनों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया तथा वहां मौजूद सारा सामान जब्त कर लिया। वन विभाग के अधिकारी आरामशीन संचालकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार बालियान, उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी, तहसीलदार अभय राज पांडेय व कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने सबसे पहले मोहल्ला आलकलां स्थित शकील की अवैध रूप से चल रही आरामशीन पर छापा मारा। प्रशासन ने जेसीबी मशीन के द्वारा आरा मशीन को ध्वस्त करा दिया तथा वहां मौजूद सारा सामान प्रशासन ने जब्त कर लिया।
इसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम कांधला रोड स्थित मुरसलीन की आरामशीन पर पहुंची। यहां पर भी प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी से आरामशीन को उखाड़ने के साथ हीवहां मौजूद सामान को जब्त कर लिया। कस्बे में अवैध आरामशीनों पर पुलिस प्रशासन की बडे़ स्तर पर की गई कार्रवाई पर आरामशीन संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कस्बे में अवैध रूप से चल रही आधा दर्जन से अधिक आरामशीनों के बाहर ताले लटक गए। वनक्षेत्राधिकारी राकेश कुमार बालियान ने बताया कि अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध उनका अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। आरामशीनों के ध्वस्त करने के साथ ही उनका सामान जब्त किया जा रहा है। आरामशीन संचालकों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।