{"_id":"57a4e7c44f1c1b393a2b9ac1","slug":"old-woman-robbed-by-lift-the-tahrir","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर वृद्धा को लूटा, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर वृद्धा को लूटा, तहरीर दी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। बुजुर्ग महिला को लिफ्ट के बहाने कार में बैठाकर पांच हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। महिला बैंक से पैसे निकालकर लौट रही थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
घटना दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर आरा मशीन के पास की है। शुक्रवार शाम लगभग साढे़ तीन बजे निकटवर्ती ग्राम दभेड़ी निवासी बुजुर्ग महिला बिलकिश स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 5000 रुपये लेकर हाईवे से पैदल अपने गांव लौट रही थी। उसी समय पीछे से आई एक सफेद रंग की कार महिला के आगे आकर रुक गई। इसमें सवार युवकों ने पूछा कि कहां जाएंगी। महिला ने बताया कि वह दभेड़ी जाएगी।
बातों बातों में वृद्धा को कार में बैठा लिया। रास्ते में पुलिस चेकिंग की बात कहकर उससे उसका थैला ले लिया एवं बैंक की पासबुक वापस कर दी। इसके बाद युवक महिला को जबरन गाड़ी से उतारकर सहारनपुर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
घबराई महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जलालाबाद पुलिस को बताते हुए तहरीर दी गई। हैरानी की बात यह है कि चार दिन में जलालाबाद क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर यह लूट की चौथी घटना है।
गले से चेन झपट ले गए बाइकर्स
शामली। राजकुमारी पत्नी रमेश जैन नगर के तालाब रोड स्थित जैन मंदिर जा रही थी। उसी दौरान बदमाशों ने उसके गले से चेन झपट ली और फरार हो गए। इस पर जैन समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
शुक्रवार सुबह जैन समाज के लोगों ने सीओ सिटी निशांक शर्मा से मुलाकात की और घटना पर रोष जताया। लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी बदमाशों ने कल्पना जैन के गले से चैन खींचने का प्रयास किया था। जैन समाज के लोगों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान राहुल जैन, योगेश जैन, सचिन जैन, ललित जैन, मोहित जैन आदि लोग मौजूद रहे।