फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nine reports

नौ पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sun, 27 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
शामली में दो दिन पूर्व मोहल्ला दयानंद नगर में झुग्गी में रह रहे परिवार पर जानलेवा हमला और महिलाओं से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला दयानंद नगर में रवि कुमार गली नंबर 13 में खाली पड़े प्लाटों पर झुग्गी डालकर रह रहा है। 24 मार्च की दोपहर वह परिवार के साथ खाना खा रहा था। आरोप है कि तभी मोहल्ले के ही अंकित, मोंटी, बिट्टू, अंकित व रवि पुत्र रणधीर, नितिन जाट व दो अज्ञात वहां पर पहुंचे और महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर मारपीट की। महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए गए। मोहल्ले के लोगों को एकत्र होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में रवि का पिता बेचेलाल, रामनरेश, विजय, मीनू आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह शिकायत करने पहुंचे, तो भी दबंगों ने उन्हें धमकी दी। किसी तरह पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

उधर,  जलालाबाद में युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने को लेकर हुई फायरिंग व पथराव के मामले में शनिवार को बसपा नेता अशरफ अली पुलिस अधीक्षक से मिले। अवैध हथियार रखने वालों को फोटोग्राफी के आधार पर चिह्नित किया जाए। ताकि सही आरोपी पकड़े जा सके। वहीं, एसपी ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed