फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nine candidates filed nomination papers

मृगांका सिंह सहित नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

Thu, 10 May 2018 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 10 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Nine candidates filed nomination papers
कलक्ट्रेट में नामंकन पत्र दाखिल करने जाते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
शामली में कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी मृंगाका सिंह, लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन और सपा विधायक नाहिद ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र जमा किया। अब तक चुनाव के लिए कुल 16 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा हो गए हैं। अब 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच और 14 मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि है, जिसके बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कोर्ट में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम इंद्र विक्रम सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सदर सुरजीत सिंह के समक्ष भाजपा प्रत्याशी मृंगाका सिंह ने राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, सरधना से विधायक संगीत सोम, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, उद्यमी जेके जैन, जिला प्रभारी संजीव सिक्का, जिलाध्यक्ष पवन तरार के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
वहीं, कैराना के पूर्व सांसद अख्तर हसन के पुत्र कंवर हसन ने लोकदल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र जमा कराया। वह कैराना नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर, पूर्व चेयरमैन अब्दुल अजीज अंसारी के साथ नामांकन पत्र जमा कराने पहुंचे। वहीं, कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने निर्दलीय, बहुजन मुक्ति पार्टी से इंद्रजीत, भारतीय नव क्रांति पार्टी से महेश चंद शर्मा, राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी से मीर हसन खान, सर्वजन समता पार्टी से संजीव ने नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनके अलावा इस्सोपुर खुरगान निवासी मोहम्मद सलीम निर्दलीय, कैराना निवासी सेठपाल निर्दलीय और मुजफ्फरनगर निवासी रामशरण कश्यप ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र जमा किया। अब तक नामांकन प्रक्रिया में कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा करा दिए हैं। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 12 मई (शुक्रवार) को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 14 मई तक नाम वापसी की तारीख है। उसके बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
नामांकन दाखिल करने वालों की सूची 1. मृगांका सिंह ----- भाजपा 2. तबस्सुम बेगम -- रालोद 3. प्रीति कश्यप ----- जय हिन्द जय भारत पार्टी 4. इंद्रजीत ----------- बहुजन मुक्ति पार्टी 5. (योगी) महेशचंद शर्मा ----- भारतीय नव क्रांति पार्टी 6. मीर हसन खान ---------- राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी 7. संजीव ---------------- सर्वजन समता पार्टी 8. राकेश कुमार --------- भारतीय वंचित समाज पार्टी 9. कंवर हसन ----------- लोकदल 10. रणधीर सिंह दुहन -------- निर्दलीय 11. रविंद्र कुमार -------------- निर्दलीय 12. ब्रजपाल सिंह राठी -------- निर्दलीय 13. नाहिद हसन ------------ निर्दलीय 14. मोहम्मद सलीम -------- निर्दलीय 15. सेठपाल ---------------- निर्दलीय 16. रामशरण -------------- निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed