फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mukim's father arrested in encounter

मुठभेड़ में मुकीम का पिता गिरफ्तार 

Wed, 19 Apr 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Wed, 19 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mukim's father arrested in encounter
कैराना पुलिस द्वारा पकड़ा गया मुकीम का पिता। - फोटो : amar ujala
शामली की कैराना पुलिस ने जहानपुरा के जंगल में मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश मुकीम के पिता मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुस्तकीम पर हथियारों की तस्करी, मर्डर तथा रंगदारी का आरोप है। पुलिस ने मुस्तकीम पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुख्यात मुकीम का पिता जहानपुरा के जंगल में है। सूचना पर पुलिस ने जहानपुरा के जंगल में दबिश दी। पुलिस का आरोप है कि मुस्तकीम ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि इस दौरान एक और युवक वहां से फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक मुस्तकीम जंधेड़ी में हुए मुर्सलीन हत्याकांड, रंगदारी तथा हथियारों की तस्करी के मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने मुस्तकीम से पूछताछ कर कई अन्य मामलों का राज जानना चाहती है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि कुख्यात मुकीम का पिता मुस्तकीम के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


जेल से फरार मुंशाद को शरण देने का भी शक 
एसपी ने बताया कि मुंशाद मुकीम गैंग का बदमाश है। कुछ दिनों पूर्व वह जेल से फरार हो गया। पुलिस को शक है कि मुस्तकीम के संबंध में जेल से भागे मुंशाद को भी कही शरण दिलवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


होने वाला था पचास हजारी 
एसपी ने बताया कि मुस्तकीम पर विभिन्न मामलों में 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके बावजूद भी वह पकड़  में नहीं आया है। एसपी ने बताया कि उस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसे जल्द ही संस्तुति मिलने की उम्मीद थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed