{"_id":"571bc14a4f1c1bf9288b4b2f","slug":"mukim-murder-gang-henchmen-resorted-to-bullets","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकीम गैंग के गुर्गे की गोलियां बरसाकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकीम गैंग के गुर्गे की गोलियां बरसाकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। गांव श्यामली-श्यामला के जंगल में कार सवार बदमाशों ने मुकीम गैंग के गुर्गे की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार करीब 40 राउंड फायरिंग हुई है। मामले की सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी, सीओ पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने उसके गैंगवार में मारे जाने की आशंका जताई है।झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव बसी चुंधियारी निवासी फैजान(25) अपने साथी नदीम व एक अन्य के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। जब वह श्यामली श्यामला के जंगल में पहुंचे, तो उन्हें कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने फैजान को रोक लिया और उसके साथी नदीम और दूसरे साथी को वहां से मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने फैजान पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
फैजान ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। बदमाशों ने उसके शरीर को गोलियों से छलनी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। लगातार हो रही फायरिंग से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई। ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जहां फैजान का खून से लथपथ शव पड़ा था। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 40 राउंड फायरिंग हुई। फैजान के शरीर पर छह गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही चौसाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी विजय भूषण, एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा, सीओ कुलदीप कुकरेती और झिंझाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने फैजान के साथी नदीम को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि फैजान मुकीम गैंग का सदस्य है। इस मामले में पुलिस गैंगवार और रंजिशन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।