फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mukim gang's prize brawl arrested in encounter

मुठभेड़ में मुकीम गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार     

Tue, 04 Jul 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 04 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mukim gang's prize brawl arrested in encounter
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सहारनपुर से पुलिस कस्टडी से फरार हुए मुकीम काला गैंग के 15 हजार के इनामी बदमाश इसरान को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  उसके दोनों पैरों में तीन गोलियां लगी हैं, जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात करीब दो बजे शामली कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम तथा कांधला थाना प्रभारी उमेश रोरिया पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन


शहर के सराफा बाजार में राजेश वर्मा ज्वैलर्स की दुकान में तीन बदमाश चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के ललकारने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा करते हुए पूर्वी यमुना नहर पटरी के पास काका नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में घुसे बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।


इस दौरान मौका पाकर दो बदमाश फरार हो गए, जबकि सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के बढ़ी माजरा निवासी इसरान पुत्र मतलूब को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दोनों पैर में तीन गोलियां लगीं हैं। मुठभेड़ में शामली कोतवाली प्रभारी, कांधला थानाध्यक्ष और उपनिरीक्षक मनोज कुमार भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed