फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A teenage girl took her own life by hanging herself.

Delhi News: किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 01 Sep 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
A teenage girl took her own life by hanging herself.
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले के वेस्ट कांति नगर इलाके में एक किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की शिनाख्त सम्मा खातून (16) के रूप में हुई है। सोमवार को उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग को खबर दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने किसी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि करीब 45 दिन पहले ही सम्मा खातून अपनी मौसी के घर बिहार से वेस्ट कांति नगर आई थी। सम्मा के माता-पिता गुजरात में रहते हैं। बाकी परिवार बिहार में रहता है। इसके कान में दिक्कत चल रही थी। मौसी ने इसे ईएनटी डॉक्टर को दिखाया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed