{"_id":"5a3aa6e14f1c1bc9678c3073","slug":"molestation-of-girls-again-in-kandhla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांधला में फिर हुई छात्राओं से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांधला में फिर हुई छात्राओं से छेड़छाड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
कांधला में युवक की पिटाई करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला के गंगेरू के गांव गढ़ीश्यामपुरी में छात्रा की हत्या से उपजा विवाद अभी तक सुलझने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए सरेराह बुधवार की दोपहर कॉलेज से लौट रही छात्राओं के साथ रेलवे रोड पर छेड़छाड़ की वारदात हो गई। छेड़छाड़ का विरोध करने पर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज गेटों के आसपास और भीड़भाड़ इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार दोपहर करीब एक बजे एक कस्बा कांधला में रेलवे रोड स्थित एक कॉलेज की तीन छात्राएं अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो युवकों ने छेड़छाड़ शुरु कर दी। छात्राएं रोने लगीं, जिसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पास में ही तैनात दो पुलिसकर्मियो ने हिम्मत करके दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इनमें से एक युवक छुड़ाकर फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। पुलिसकर्मी जब आरोपी को थाने ले जाने लगे, तो उसने छूटकर भागने की कोशिश की। साथ ही कुछ युवकों ने आरोपी का पक्ष लेते हुए उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इस पर मौके पर जमा भीड़ ने युवकों का विरोध कर दिया। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस थाने से मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले आई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया युवक कपिल गांव जसाला का रहने वाला है, जिन छात्राओं से छेड़छाड़ बताई जा रही है, उनका पता नहीं चल पाया है। इसके चलते आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
लगातार हो रही ऐसी घटनाएं
कस्बा कांधला में छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एक सप्ताह पूर्व ही कांधला में रेलवे रोड पर एक युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ की थी, तब छात्रा ने साहस दिखाते हुए आरोपी मनचले को थप्पड़ों से पिटाई करके सबक सिखाया था। इससे पूर्व भी छेड़छाड़ की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें शामली के एक स्कूल की छात्राओं की बस का बाइक सवार युवकों द्वारा पीछा करना भी शामिल है। वहीं, गांव गढ़ी श्याम निवासी छात्रा सोनी की हत्या के बाद क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन