फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Minor dispute went on sticks

मामूली विवाद पर चले लाठी-डंडे

Tue, 06 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 06 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Minor dispute went on sticks
Fight
शामली। हसनपुर में दो पक्षों में रंजिश के चलते झगड़ा हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनुपर निवासी वेदसिंह और धर्मवीर के परिवार में पुराना झगड़ा चला आ             रहा है। रविवार को दोनों पक्ष किसी बात को लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर चढ़ गए। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस मामले में वेदसिंह की ओर से धर्मवीर, संदीप, अंकित, डेविड व सोनू के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने तथा फायरिंग करने              के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज           कराई है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने दूसरे पक्ष                धर्मवीर की ओर से भी लोकेंद्र, नरेंद्र, मुकेश, धीरज, नीरज के खिलाफ लाठी-डंडो से जानलेवा हमला             करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने एक  आरोपी धर्मवीर को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।                 उधर, कोतवाली प्रभारी कुलदीप के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया            गया है, दोनों पक्षों की जांच की               जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed