{"_id":"57c5dc934f1c1bf47f2cb219","slug":"manipulating-teenager-entered-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। मोहल्ला अफगानान मे रात साढे़ आठ बजे चार हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए घर में अकेली किशोरी के साथ अश्लील हरकतें की तथा विरोध करने पर उसके कपडे़ फाड़ दिए। शोर शराब होने पर किशोरी को बचाने आये एक युवक के साथ भी मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में किशोरी की मां ने कोतवाली में नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार रात साढे़ आठ बजे मोहल्ला अफगानान मे चार हमलावर एक मकान में घुस गये तथा गाली गलौज और मारपीट करने लगे। घर में तीन सगी बहनें मौजूद थीं, जबकि उनकी मां मुजफ्फरनगर गई हुई थी। आरोप है कि हमलावरों ने एक किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसके कपडे़ फाड़ दिए।
शोर शराब सुनकर वहां से गुजर रहा मोहल्ला खैलकला निवासी अमजद जैसे ही किशोरियों को बचाने उनके घर में घुसा तो हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायर भी किया। मोहल्ले में भीड़ जमा हो जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जानकारी ली।
विज्ञापन
बाद में मुजफ्फरनगर से वापस लौटी किशोरी की मां ने कोतवाली में नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन के विवाद में मुकदमा चल रहा है। मामला आपसी झगडे व मारपीट का है। मामले की जांच की जा रही है।