फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Manager, Principal Sue

प्रबंधक, प्रधानाचार्य पर मुकदमा

Thu, 18 Jan 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Thu, 18 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Manager, Principal Sue
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। देशभक्त इंटर कॉलेज में अधिक फीस लेकर कम का रसीद देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर हिंदू वाहिनी और भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ छात्राएं एसपी दफ्तर पहुंचीं। छात्राओं ने प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि प्रबंधक छात्राओं के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने एसपी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर शामली कोतवाली पुलिस ने कॉलेज प्रबंधक और प्रधानाचार्य सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


इस कॉलेज के प्रबंधन और छात्राओं के बीच कई दिन से विवाद चल रहा है। छात्राओं का आरोप है कि वार्षिक एडमिशन फीस के रूप में 2500 रुपये वसूले जाते हैं तथा हर महीना 300 रुपये फीस लेकर रसीद सिर्फ 65 रुपये की दी जाती है। अवैध रूप से फीस वसूली के लिए छात्राओं को फेल करने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कॉलेज प्रबंधक सुरेश शर्मा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। इससे छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक बिट्टू कुमार और लोकेंद्र के अलावा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि अरोडा, समाजसेविका वीना अग्रवाल, अनीता बंसल और जाहिद हसन आदि छात्राओं को साथ लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे।

नारेबाजी के साथ हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने नारेबाजी कर रहे लोगों को हिदायत दी और कहा कि अपनी बात शांति से भी कह सकते हो।

एसपी ने शामली कोतवाली पुलिस को मामले में जांच और कार्रवाई का निर्देश दिए। फिर दोपहर बाद पुलिस ने छात्राओं की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर कॉलेज प्रबंधक सुरेश शर्मा, प्रधानाचार्या ऋचा शर्मा और छात्र विंग के प्रधानाचार्य के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, छेड़छाड़ और अवैध वसूली की मांग के लिए धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।


छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर संगीन आरोप लगाए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है, जांच कराई जा रही है। पुख्ता साक्ष्य जुटाकर गुण, दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉक्टर अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed