फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Luggage was stolen from tube wells

नलकूपों से सामान हुआ चोरी

Sat, 31 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 31 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Luggage was stolen from tube wells
थानाभवन। क्षेत्र में नलकूपों पर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। बृहस्पतिवार रात कई गांवों में नलकूपों की दीवार तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया। नलकूपों पर बढ़ती चोरियों      पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। थाने पहुंचकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके चोरों को गिरफ्तार कराने की मांग की। 
विज्ञापन


नकली पुत्र नेकराम, पप्पू पुत्र निरंजन, अरशद और उदयपाल के नलकूपों के ताले तोड़ कर कृषि उपकरण, तार, मोटर आदि सामान चोरी कर लिया। क्षेत्र के गांव रसीदगढ़, हरड़ फतेहपुर और मुल्लापुर में विगत दो सप्ताह के भीतर तीन दर्जन से अधिक नलकूपों पर चोरी कर चोरों ने लाखों की कीमत का सामान चोरी कर लिया है।
विज्ञापन


चोरियों से परेशान गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाने का घेराव करते हुए मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल से मिलकर चोरियों के खुलासे की       मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें थाने में आये अभी तीन दिन हुए है। चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। हरड़ फतेहपुर निवासी पप्पू पुत्र निरंजन ने बताया उसके ट्यूबवेल पर चोरी के बाद बदमाश एक मोटर साइकिल संख्या यूपी 19 6844 भी छोड़ गए। बाइक को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है और बदमाशों के जल्द पकड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed