{"_id":"d0e54f9406b1771ca91f39c360c3fb1a","slug":"looting-train-passengers-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर खंद्रावली स्टेशन के निकट बदमाशों ने पैसेंजर ट्रेन में कई यात्रियों से लूटपाट की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। जीआरपी ने लूट की घटना से इंकार करते हुए मामला चोरी में दर्ज किया है।
दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेन में फिर से लूटपाट की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से चलकर शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 51905 रात करीब 11 बजे खंद्रावली रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची तो चार पांच बदमाशों ने ट्रेन में सवार यात्रियों के साथ लूटपाट शुरू कर दी।
इस दौरान ट्रेन में सवार शामली निवासी अनुज व कैराना निवासी शालू से भी बदमाशों ने मारपीट करते हुए हजारों की नगदी व मोबाइल लूट लिए। इसके साथ ही ट्रेन में सवार में अन्य यात्रियों से लूटपाट की गई। जिसके बाद बदमाश रास्ते में ट्रेन से उतरकर फरार हो गए।
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद पीड़ितों ने जीआरपी को मामले की शिकायत की। जिन्हें सुबह को रिपोर्ट लिखाने का आश्वासन दिया गया। हालांकि जीआरपी लूट की घटना से इंकार कर रही है। जीआरपी एसओ रंजन कुमार का कहना है कि लूटपाट की कोई घटना नहीं हुई है। मोबाइल चोरी का मामला है। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।