{"_id":"586a9b6b4f1c1ba709158a70","slug":"looking-at-the-photo-of-honey","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो देखकर की हनी की पहचान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो देखकर की हनी की पहचान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मैनपुरी जिले में भाजपा नेता सहित दो लोगों की हत्या के मामले में पकड़े गए गढ़ीपुख्ता निवासी हनी तोमर की पहचान के लिए पुलिस ने पुराने फोटो निकलवाए। मैनपुरी से मंगाए गए फोटो से उसका मिलान किया गया।
गौरतलब है कि रविवार को मैनपुरी जिले में भाजपा नेता मदन चौहान तथा उनके पेट्रोल पंप के सेल्समैन की हत्या कर दी गई थी। वारदात को सुपारी देकर शूटरों से अंजाम दिलाया गया।
मौके से मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गढ़ीपुख्ता निवासी हनी तोमर सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद हनी तोमर के बारे में शामली पुलिस से जानकारी मांगी गई। पुलिस ने स्पष्ट पहचान के लिए मैनपुरी पुलिस से व्हाट्सएप के जरिए उसका फोटो मंगाया। इसके बाद गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने हनी तोमर के अपने पास मौजूद फोटो को देखकर मिलान कराया, जिसके बाद पहचान हुई कि मैनपुरी में पकड़ा गया युवक हनी तोमर ही है।
विज्ञापन
उधर, सोमवार को स्थानीय पुलिस हनी तोमर के संपर्कों को खंगालने में लगी रही। दरअसल, हनी तोमर का संपर्क गढ़ीपुख्ता के हरीश से भी रहा है। गढ़ीपुख्ता निवासी पशु चिकित्सक से रंगदारी मांगने के मामले में हरीश और हनी तोमर दोनों का ही नाम प्रकाश में आया था। हरीश के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब हनी तोमर के मैनपुरी में गिरफ्तार होने पर स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई है।