{"_id":"58a73cae4f1c1bab19d85015","slug":"lift-the-bike-riders-youth-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट लेकर बाइक सवार युवक से लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट लेकर बाइक सवार युवक से लूटपाट
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
कांधला। शामली से बड़ौत लौट रहे बाइक सवार युवक से लिफ्ट लेकर दो बदमाशों ने नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने कांधला थाने पर तहरीर देकर बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
जनपद बागपत के बड़ौत निवासी सतेन्द्र शुक्रवार शाम कांधला थाने पहुंचा। सतेंद्र ने बताया कि वह किसी कार्य से शामली आया था। इसके बाद बाइक से जब वह बडौत लौट रहा था, तो कांधला क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर मिले दो युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी। इसके बाद ककड़ीपुर मार्ग के समीप पहुंचने पर उक्त युवकों ने उसकी बाइक रुकवा ली।
तमंचा दिखाकर आतंकित करके उससे पांच सौ रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश खेत के रास्ते फरार हो गए। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है।