फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Left the newborn baby under the bus seat

बस की सीट के नीचे नवजात बच्ची को छोड़ा

Sat, 21 Jul 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 21 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Left the newborn baby under the bus seat
बस में मिली बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में एक महिला ने मां की ममता को भूलकर अपनी नवजात बच्ची को बस में सीट के नीचे छोड़कर फरार हो गई। बस सवार एक महिला की नजर सीट के नीचे पड़ी, तो उसको कपड़े में लिपटी हुई बच्ची मिली। उसने बच्ची के बारे में जानकारी की, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस को सूचना देने पर बच्ची को चाइल्ड केयर समिति के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार रात करीब दस बजे की है। भूरी नामक महिला पानीपत से हरियाणा रोडवेज डिपो की बस से कैराना में रिश्तेदारी में आ रही थी। कैराना में विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास पहुंची और बस रोकने के लिए कहा, तो उसे सीट के नीचे एक कपड़ा दिखाई दिया। महिला ने कपड़ा उठाकर देखा, तो उसमें नवजात बच्ची लिपटी हुई मिली। महिला ने बच्ची को उठाकर बस चालक व परिचालक को जानकारी दी। चालक ने बच्ची का वारिस नहीं होने के चलते महिला को कहा कि वह पुलिस को सूचना दे दे। इसके बाद सड़क किनारे मिली ब्लाक कालोनी निवासी सुशीला से इस बारे में बताया और लावारिस बच्ची को उसे सौंप दी। जब वह दोनों महिलाएं बातचीत कर रही थीं, तभी वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मी आकर रुके। महिलाओं ने बताया कि बच्ची 15 दिन की जन्मी हुई लगती है। उसकी हालत खराब थी। मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। इस पर पुलिस ने बच्ची को ब्लॉक कॉलोनी निवासी वीर प्रताप चौहान के सुपुर्द कर दिया। रात में ही वीर प्रताप बच्ची को उपचार हेतु डाक्टर के पास ले गया।
विज्ञापन
शनिवार को वीर प्रताप चौहान कैराना कोतवाली पहुंचे तथा कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह को बताया कि बच्ची की हालत में पहले से अब सुधार है, जिसका उपचार चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने बाल कल्याण समिति को इसकी सूचना दी। शाम करीब पांच बजे बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष शोभा, चाइल्ड लाइन से जुड़ी दिव्या बालियान और कोआर्डिनेटर सतेंद्र कुमार कैराना कोतवाली पहुंचे। लिखापढ़ी करने के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन अपने साथ ले गई। दिव्या बालियान ने बताया कि फिलहाल बच्ची चाइल्ड लाइन के पास रहेगी तथा इसके परिजनों को भी तलाशने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
परवरिश हम करेंगे तो बच्ची हमारे ही पास रहेगी शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक बच्ची को अपने पास रखने वाले वीर प्रताप चौहान से जब पुलिस ने कहा कि बच्ची को फिलहाल अपने पास ही रखो। इस पर वीर प्रताप ने कहा कि मेरे घर में तीन बच्चे और भी हैं। मैं इस बच्ची को अपने पास रखने और परवरिश करने को भी तैयार हूं। अपनी अन्य औलाद की तरह ही इसकी परवरिश करूंगा, लेकिन फिर ऐसा नहीं होना चाहिए कि जब हमें इस बच्ची से लगाव हो जाए, तो इसको हमसे अलग कर दिया जाए। हालांकि शाम को चाइल्ड लाइन टीम बच्ची को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed