{"_id":"ee8fb3ef87faeea3d334703b43f6df58","slug":"kutte-ne-kara-diya-sampradayiek-tanaw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते ने करा दिया सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्ते ने करा दिया सांप्रदायिक तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़ीपुख्ता (शामली)
Updated Tue, 08 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा गढ़ी पुख्ता में मारुति वैन की टक्कर कुत्ते को लगने पर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। दो समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद अफरा तफरी मच गई।
पुलिस ने गढ़ी पुख्ता में पैदल मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाने की अपील की। दोनों ही पक्षों की तरफ से तहरीर दी। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे मारुति वैन चालक जावेद पुत्र लील्ला मोहल्ला जैनपुरी में सभासद सुकमाल वाली गली से गुजर रहा था। इसी दौरान मुकेश चौधरी के कुत्ते को मारुति वैन से टक्कर लग गई।
इस कारण मुकेश चौधरी के बेटे अंकुर और मारुति वैन चालक जावेद के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया।
इसके बाद जावेद ने अपने परिजनों और अन्य लोगों को मारपीट की सूचना दी, इसके बाद दूसरे समुदाय के लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी। इसके बाद संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले, इसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर गढ़ी पुख्ता थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर शांत कराया। उच्चाधिकारियों ने इसकी सूचना पर गढ़ी पुख्ता में पीएसी भी तैनात कर दी। थानाध्यक्ष ने पीएसी के साथ कस्बे में पैदल मार्च निकाला। बताया दोनों तरफ से तहरीर दी। सख्त कार्रवाई होगी।