फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   King accused the organizer Kandhla Mahapanchayat

कांधला महापंचायत के आयोजक नरेश को आरोपी बनाया

Thu, 07 Jan 2016 12:44 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 07 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
कांधला। कांधला महापंचायत में आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने अन्य नेताओं पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। महापंचायत के आयोजक नरेश सैनी को पुलिस ने आरोपी बना लिया है, जिसके चलते अब इस मामले में गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, अन्य नेताओं के खिलाफ लगे आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कस्बा कांधला से लापता छात्रा के मामले में 25 दिसंबर को सर्वसमाज की महापंचायत हुई थी। पंचायत में भाजपा सांसद हुकुम सिंह, विधायक सुरेश राणा सहित हिंदू संगठनों के नेता भी मौजूद रहे थे। वहीं, पंचायत में बघरा से आए आचार्य यशवीर सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी पर रोष जताते हुए मोहल्ला शेखजादगान निवासी मौलाना एतरामुल हसन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस को दूसरी तहरीर में पंचायत के आयोजक और मंच पर मौजूद नेताओं पर आचार्य यशवीर को आपत्तिजनक बयान देने में सहयोगी होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उक्त तहरीर को विवेचना में शामिल कर लिया था।
विज्ञापन


बुधवार को कांधला थानाध्यक्ष नरेश पाल यादव ने बताया कि पंचायत की वीडियोग्राफी के माध्यम से आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। आयोजक   नरेश सैनी को भी इसमें दोषी पाया गया है। अन्य नेताओं पर लगाए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोषी लोगों पर गैंगेस्टर के अलावा रासुका की भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोपियों की तलाश में दबिश डाली
कांधला। व्हाट्सएप ग्रुप पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने ग्रुप एडमिन और टिप्पणी डालने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी असलम ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एकता की दौड़ नामक ग्रुप में मोहल्ला खैल निवासी बलराम सैनी ने धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी डाली। पुलिस ने ग्रुप एडमिन दीपक व बलराम सैनी के खिलाफ रिपोर्ट करके जांच शुरू कर दी। उधर, बुधवार सुबह वादी असलम और अन्य लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवकों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed