{"_id":"6af1c4497353997c8005d713","slug":"youth-caught-stealing-copper-pieces-from-bhel-plant-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156467-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बीएचईएल संयंत्र से तांबे के टुकड़े चोरी करते युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बीएचईएल संयंत्र से तांबे के टुकड़े चोरी करते युवक को पकड़ा
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएचईएल संयंत्र से तांबे के टुकड़े चोरी करते हुए सीआईएसएफ के जवानों ने एक युवक को पकड़ लिया। माल सहित उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात बीएचईएल के सुपरवाइजर अंशुल कुमार ने सीआईएसएफ रानीपुर के निरीक्षक रविंद्र कुमार और उपनिरीक्षक सचिन कुमार के साथ कोतवाली रानीपुर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएचईएल के ब्लॉक-चार संयंत्र क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को तांबे के टुकड़े चोरी करते हुए पकड़ा गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप सिंह निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर को हिरासत में ले लिया। उसके कब्जे से 7.30 किलो तांबे के टुकड़े बरामद किए गए। सुपरवाइजर अंशुल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।