फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana panic among

कैराना में दहशत का माहौल

Sat, 17 Sep 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 17 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kairana panic among
rangdari - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। एक माह पूर्व कस्बे के परचून व्यापारी और डाॅक्टर को रंगदारी की धमकी मिलने के मामले में पुलिस अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पायी थी कि शुक्रवार को एक ही दिन में चार लोगों से रंगदारी मांगकर बदमाशों ने सनसनी फैला दी। 
विज्ञापन


एक माह पूर्व चौक बाजार स्थित परचून के थोक व्यापारी सचिन के फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी की धमकी आयी थी। पुलिस ने सचिन की तहरीर पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज करके सचिन की सुरक्षा में पुलिस कांस्टेबल तैनात कर दिया था। इसके कुछ ही दिन बाद मोहल्ला आल दरम्यान निवासी डॉ. दानिश के मकान पर 10 लाख रुपये रंगदारी की चिट्ठी आयी थी।
विज्ञापन


दानिश की मां आसफा ने कोतवाली में रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले को एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर पाई। इससे पूर्व भी नगर पालिका चेयरमैन राशिद अली के आवास पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह के पौत्र व ट्रांसपोर्टर गौरव चौहान निवासी आलकला मुख्य मार्ग, बाजार बेगमपुरा में बिजली के मोटर के तांबे के तारों व स्पेयर पार्ट्स की थोक की दुकान करने वाले व्यापारी राजकुमार सिंघल, झाड़खेड़ी निवासी सुरेश चन्द सैनी, दुकान करने वाले व्यापारी को रंगदारी की धमकियां मिलने पर लोग दहशत में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed