Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Major bust of cartridge smuggling, three arrested with over 19,000 cartridges

बिहार: कोईलवर में पुलिस-एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 19 हजार से अधिक जिंदा कारतूस बरामद

Mon, 02 Nov 2026 07:19 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2026 07:19 PM IST
सार

भोजपुर के कोईलवर में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर 19 हजार से अधिक जिंदा कारतूस और लोडेड पिस्टल बरामद की। एसयूवी सवार तीन आरोपित गिरफ्तार हुए। पुलिस उत्तर प्रदेश से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Major bust of cartridge smuggling, three arrested with over 19,000 cartridges
कोइलवर थाना का प्रोफ़ाइल फ़ोटो

विस्तार

कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध कारतूस तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। टीम ने सोमवार सुबह घेराबंदी कर एक एसयूवी में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 19 हजार से अधिक 7.65 एमएम के जिंदा कारतूस और एक लोडेड पिस्टल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपितों में दो मुजफ्फरपुर और एक सिवान जिले का निवासी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कारतूस की खेप उत्तर प्रदेश से बिहार लाई जा रही थी। इसकी आपूर्ति मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के विभिन्न इलाकों में करने की योजना थी। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर एक कार से भारी मात्रा में अवैध कारतूस लेकर बिहार पहुंचने वाले हैं। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने रविवार से ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा का कार्यक्रम, जानें कब से होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, तस्कर रविवार की रात वाराणसी में रुक गए। सोमवार सुबह उनके बिहार की ओर रवाना होने की सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई। इसी क्रम में सोमवार सुबह करीब दस बजे संयुक्त टीम ने कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास मोर्चाबंदी कर दी। जैसे ही संदिग्ध एसयूवी वहां पहुंची, पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।

खुद को पुलिस से घिरा देख एसयूवी सवार लोगों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान गाड़ी मोड़ने के क्रम में पीछे से आ रही एक कार में टक्कर मार दी। इसके बाद आगे निकलने के प्रयास में सामने से आ रही दूसरी कार को भी टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दोनों कारों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर एसयूवी सवार तीनों आरोपितों को पकड़ लिया।

सदर एसडीपीओ-2 रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित काफी सावधानी से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे थे। वे अपने साथ मोबाइल फोन, जीपीएस सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे, ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सके। तलाशी के दौरान एक आरोपित की कमर से लोडेड पिस्टल भी बरामद की गई।

पूछताछ में तीनों ने इस अवैध कारोबार में अपनी पेशेवर संलिप्तता स्वीकार की है। भारी मात्रा में कारतूस बरामद होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना से एसटीएफ के एसपी, डीएसपी और एमआईए के अधिकारी भी सोमवार देर शाम कोईलवर थाना पहुंचे। अधिकारियों ने गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की।

फिलहाल पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि कारतूस की खेप उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed