{"_id":"6ae89730a81bcb770907e22c","slug":"vehicle-thief-arrested-four-stolen-bikesscooters-a-mobile-phone-and-a-laptop-recovered-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2771-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक-स्कूटर, मोबाइल और लैपटॉप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक-स्कूटर, मोबाइल और लैपटॉप बरामद
विज्ञापन
-एसडीएम ऑफिस के पास से दबोचे गए दोनों आरोपी, सभी चारों वाहन लक्ष्मी नगर एरिया से मिले चोरी
-नशे की लत पूरी करने के लिए देते थे वारदातों को अंजाम, आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो ऑटो-लिफ्टर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी के दोपहिया वाहन, चार मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद किए हैं। इन चोरों की गिरफ्तारी से लक्ष्मी नगर थाने में दर्ज वाहन चोरी के चार मामलों का खुलासा हुआ है। पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गत 4 सितंबर को लक्ष्मी नगर इलाके से स्कूटी चोरी होने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। छानबीन के लिए एक टीम का गठन किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी जुटाई।
31 अक्तूबर को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एसडीएम कार्यालय, लक्ष्मी नगर के पास से दो संदिग्ध आरोपी सूरज उर्फ काना (22) और जुबेर (22) को दबोच लिया। दोनों से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विश्वकर्मा पार्क, लक्ष्मी नगर के पास से दो और चोरी की स्कूटी तथा एक बाइक बरामद की।इसके अलावा उनके पास से चार टूटे हुए मोबाइल फोन और दो लैपटॉप भी जब्त किए। पुलिस की जांच में पता चला कि सूरज इलाके में घूमकर दोपहिया वाहन चोरी करता था। बाद में उन्हें जुबेर को बेच देता था। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितनी वारदात को अंजाम दिया।