{"_id":"57c1e2324f1c1b602fd4fa4f","slug":"kairana-area-in-punjab-is-supplied-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना क्षेत्र से पंजाब में सप्लाई होता है ड्रग्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैराना क्षेत्र से पंजाब में सप्लाई होता है ड्रग्स
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। हथियारों के बाद अब मादक पदार्थों की सप्लाई को लेकर कैराना का नाम पंजाब तक छा रहा है। शनिवार को कैराना पहुंची पंजाब पुलिस ने इस बात खुलासा किया और पंजाब में ड्रग्स भेजने वाले की गिरफ्तारी का प्रयास किया। आरोपी फरार हो गया, जिसके चलते पुलिस वापस लौट गई।
शनिवार को पंजाब के राजपुरा थाने के एसआई नसीम खान अपनी टीम व एक ड्रग्स माफिया कलीम अंसारी के साथ कोतवाली पहुंचे तथा कोतवाली में आमद दर्ज करायी।
इसके बाद पंजाब पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला बिसातियान में एक ड्रग्स सप्लायर की तलाश में दबिश डाली, लेकिन आरोपी मौके पर नहीं मिला। पंजाब पुलिस के एसआई ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में कैराना के मोहल्ला बिसातियान निवासी कलीम अंसारी दस किलो चरस के साथ पकड़ा गया है। उसने यह चरस कैराना के ही एक मोटा नाम के युवक से खरीदी थी। जिसे पंजाब में सप्लाई किया जाना था।
उधर, कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि पंजाब पुलिस एक ड्रग्स माफिया को साथ लेकर कैराना आई थी तथा आरोपी की निशानदेही पर कस्बे में दबिश डाली थी।