{"_id":"5772c62e4f1c1bde3a79aaf2","slug":"jailed-accused-of-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण का मुख्य आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण का मुख्य आरोपी जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Jail
- फोटो : फाइल फोटो
शामली। गांव बुटराड़ी से किए गए किशोरी के अपहरण के मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब किशेारी के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।
गांव बुटराड़ी निवासी एक किशोरी का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। इस मामले अपहृत के पिता की ओर से गांव की एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस पर पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया था। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में किशोरी को बरामद कर लिया और उसका मेडिकल करा लिया।
मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू निवासी गांव हिलवाड़ी बडौत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। पुलिस अब इस मामले में किशोरी के कोर्ट में बयान कराएगी, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के मामले में मुकदमा
झिंझाना। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाभवन के कस्बा जलालाबाद निवासी महिला आसमा पुत्री सदाकत ने कैराना न्यायालय में वाद दायर करके बताया था कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व चौसाना निवासी खुशनुद के साथ हुई थी।
जिससे उसे एक पुत्री भी है, लेकिन शादी के बाद से ही पति, सास, ननद शादी में दहेज कम लेकर आने को कह कर मारपीट करते रहते। एक माह पहले भी उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। मामले में कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए थे। थाना प्रभारी बीपीसिंह ने बताया की कोर्ट के आदेश पर पति, सास, ननद के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ऊन। रोजा खेालने के लिए घर में बैठी महिला पर हमला करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कस्बा ऊन निवासी अनीस पुत्र शरीफ ने ऊन चौकी पर तहरीर देते हुए बताया था कि सोमवार शाम वह अपने घर में पत्नी और बच्चों के साथ घर रोजा खोलने की तैयारी कर रहा था।
तभी पड़ोस के ही जिन्दा, नसीम, मुजेफर पुत्र सुलेमान अपने रिश्तेदार मोहम्मद पुत्र जाकिर निवासी कुरमाली व गय्यूर पुत्र शरीफ के साथ उसके घर में घुस गए। गाली गलौज करने लगे तथा विरोध करने पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।