फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Information about hijacking

अपहरण की सूचना से खलबली

Thu, 18 May 2017 12:10 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Information about hijacking
kidnapping
कैराना। कस्बा कैराना से दो बहनों के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, जिसमें पता चला कि युवतियों को       उनकी मौसी के लड़के लेकर गए हैं। वहीं, युवतियों की बहन ने आरोप लगाया कि सगी मां ही उसकी     बहनों के साथ कोई वारदात करा सकती है। पुलिस मामले की      जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर एक महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करके सूचना दी कि उसकी दो छोटी बहनों का सफेद रंग की कार सवार छह युवक जबरन उठाकर ले गए हैं। इस सूचना के बाद यूपी डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची तथा सूचना देने वाली महिला को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


कोतवाली में महिला ने बताया कि वह कैराना के एक मोहल्ले की निवासी है। उसकी ससुराल बागपत के एक गांव में है। वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने मायके आई हुई थी। उसकी एक बहन अपनी मर्जी से युवक से शादी करना चाहती है, जबकि मां उसका विरोध करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार को मां ने ही उसकी दोनों बहनों को जबरन बागपत भिजवा दिया। उसकी बहनों को बागपत निवासी मौसी के लड़के उठाकर ले गए हैं। आशंका है कि उसकी बहनों के साथ कोई     वारदात हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवकों से फोन पर बात की, तो उन्होंने भी पुलिस को बताया कि वह अपनी मौसी के कहने पर दोनों लड़कियों को अपने साथ कैराना से लाए हैं। एसएसआई अमन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed