फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the knockout affair youth killing

प्रेम-प्रसंग में युवक की पीटकर हत्या

Mon, 16 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Mon, 16 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
In the knockout affair youth killing
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  थाना आदर्श मंडी के गांव गोहरनी के मजरा रामगढ़ में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को घर से बुलाकर बुरी तरह पीटा गया। बाद में युवक की मौत हो गई। युवक के पिता की ओर से छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गोहरनी के मजरा रामगढ़ में एक युवक धर्मेंद्र पुत्र सदराम को गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर अपने घर बुलाया। आरोप है कि उसके बाद युवक को बुरी तरह पीटा गया। इससे धर्मेंद्र की हालत बिगड़ गई तो आरोपियों ने दोबारा फोन कर धर्मेंद्र के परिजनों को बुलवा लिया। इसके बाद परिजन उसे वहां से ले गए तथा गांव के एक डाक्टर को इलाज के लिए दिखाया। लेकिन नाजुक हालत होने के कारण उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परिजन रात ही युवक को शामली अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना आदर्श मंडी पुलिस पहुंची और परिजनों के कहने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में युवक के पिता की ओर से आरोपी चमनलाल, सुरेंद्र, पूरण, नरेंद्र और जितेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने दो आरोपी चमनलाल और सुुरेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव में चर्चा है कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक को रात में ही लड़की से मिलने के लिए बुलाया गया था। वहां युवती के परिजनों ने उसे देख लिया और बुरी तरह पीटा। आदर्श मंडी थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। युवक को घर से बुलाकर पीटा गया, िजसमें उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed