{"_id":"584d9c9a4f1c1b763a2c3b1e","slug":"ib-talash-rahi-nakli-noton-ka-srot","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी तलाश रही नकली नोटों का स्रोत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईबी तलाश रही नकली नोटों का स्रोत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
नोटों का मामला
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के बनत में नकली नोट जमा कराने के मामले में आईबी की रडार पर केस का वांटेड बबलू चढ़ा हुआ है, हालांकि आदर्श मंडी पुलिस अभी तक बबलू को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसी के पकड़े जाने के बाद नोट कहा से आए उसके बारे में आगे की कड़ी जुडे़गी।
करीब बीस दिन पूर्व बनत में एक महिला भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पांच-पांच सौ के 98 नोट जमा करने पहुंची थी। इनमें से 93 नोट नकली मिले थे। बाद में पुलिस ने इसमें आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस तफ्तीश में इस मामले में बबलू निवासी सहारनपुर का नाम भी सामने आया था, क्योंकि वृद्धा के अनुसार उसके जमाई को उसी ने रुपये दिए थे। इस प्रकरण में आईबी की टीम भी महिला से पूछताछ कर चुकी है।
अब पुलिस वांटेड बबलू को तलाश रही है, क्योंकि बबलू के पकड़े जाने के बाद ही इस केस में आगे का रास्ता खुलेगा। उधर आईबी की रडार पर भी बबलू है, क्योंकि जाली करेंसी का स्रोत अभी तक पुलिस जांच में बबलू ही है और उसके पकड़े जाने के बाद ही इसमें आगे का रास्ता पुलिस तथा आई को मिलेगा। इस संबंध में थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि बबलू इस मामले में फरार चल रहा है, जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।