फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   How to read such daughters

ऐसे में कैसे पढ़ने जाएंगी बेटियां

Wed, 13 Dec 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Wed, 13 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
How to read such daughters
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कभी कॉलेज जाती छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ होती है, तो कभी छात्राओं की स्कूल वैन का मनचले पीछा करते हैं। बुधवार को गांव गढ़ीश्याम में छात्रा की हत्या होने के बाद कांधला क्षेत्र में किशोरियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व ही कांधला कस्बा में रेलवे रोड पर कॉलेज जा रही छात्रा के साथ मनचला सरेराह छेड़छाड़ करता है। छात्रा उसे थप्पड़ों से पीटकर सबक सिखाती है, तो उसके बाद मामला सुर्खियां बनने पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। बावजूद इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति कांधला क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं।
विज्ञापन


क्योंकि ऐसी घटनाएं समय समय पर सामने आ रही हैं। 14 सितंबर को ही शामली के एक निजी स्कूल की बस में गांव गंगेरू और आसपास की छात्राओं को जब शामली लाया जा रहा था, तो कुछ मनचलों ने बाइकों से बस का पीछा किया था। अभिभावकों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और स्कूल की बसें थाने के सामने रोक कर कह दिया था कि सुरक्षा नहीं मिलेगी, तो छात्राओं को स्कूल नहीं भेजेंगे। तब पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों को शांत किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। महिला सुरक्षा को लेकर गंभीरता इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि कांधला क्षेत्र संवेदनशील है। पूर्व में एक लड़की के बहला फुसलाकर अपहरण के मामले पर कांधला में दिसंबर 2015 में महापंचायत तक हुई थी, जिससे माहौल गरमा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकतरफा प्रेम बना हत्या की वजह
शामली। गांव गढ़ीश्याम निवासी छात्रा सोनी की हत्या के मामले में उसके छोटे भाई कृष्णकुमार की तरफ से गांव के ही अमरपाल पुत्र पहलू और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कांधला थाने में दर्ज कराई गई है। परिजनों ने पुलिस को जो तथ्य बताए हैं, उसमें इकतरफा प्रेम की बात सामने आ रही है। क्योंकि दो महीना पूर्व आरोपी ने छात्रा को जबरन चिट्ठी थमा दी थी।

तब छात्रा ने उसका विरोध किया था और परिजनों से शिकायत कर दी थी। इस पर आरोपी को उसके परिवार के लोगों ने डांटा था, लेकिन उसके बाद भी आरोपी के दिमाग से फितूर नहीं हटा था। बुधवार को वारदात को अंजाम दिया गया, उससे स्पष्ट है कि आरोपी अपने मंसूबे को कामयाब करने के लिए मौके की तलाश में लगा हुआ था। एसपी का कहना है कि परिजनों से हुई बातचीत में तो एकतरफा प्रेम प्रसंग है, लेकिन कुछ अन्य तथ्य भी सामने आए हैं। उन पर जांच की जा रही है, जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश अभियान
शामली। छात्रा सोनी की हत्या करने वाले नामजद आरोपी अमरपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमें गठित कीं। उसमें कांधला थाना पुलिस के अलावा एसओजी टीम का सहयोग भी लिया गया। पुलिस ने आरोपी अमरपाल के संभावित ठिकानों पर रात में ही दबिश अभियान चलाया। उसके कई परिचितों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया, लेकिन देर रात तक आरोपी हाथ नहीं आ सका। क्योंकि वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी अपने घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed