फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hot dispute over meeting supplies

मीट सप्लाई को लेकर गरमा रहा विवाद

Sat, 16 Dec 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 16 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hot dispute over meeting supplies
demo - फोटो : demo
शामली में अवैध बूचड़खाने बंद होने के बाद मीट विक्रेताओं के यहां मीट सप्लाई को लेकर विवाद गरमा रहा है। शामली के मीट विक्रेताओं ने कैराना के सप्लायर से मीट खरीदना बंद कर दिया है। वहीं, दुकानदारों ने कहा कि कैराना का सप्लायर खराब क्वालिटी का मीट दे रहा है, जिस कारण वह मुजफ्फरनगर के सप्लायर से मीट खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को शामली के मोहल्ला काजीवाड़ा के मीट विक्रेता कलक्ट्रेट पहुंचे। अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह को ज्ञापन देकर कहा कि काफी समय से वह लोग कैराना के मीट सप्लायर तनवीर से मीट खरीदकर अपनी दुकानों पर बेच रहे थे। क्वालिटी अच्छी नहीं मिलने तथा अन्य परेशानियों के कारण उन्होंने तनवीर से मीट खरीदना बंद कर दिया। अब वह लोग मुजफ्फरनगर के रियासत फ्रेस फूड थोक विक्रेता से मीट की खरीद कर रहे हैं, जो उन्हें सहारनपुर के स्लाटर हाउस से लाकर सप्लाई दे रहा है। आरोप है कि कैराना के मीट सप्लायर तनवीर द्वारा अधिकारियों से साठगांठ करके उन्हें डराया जा रहा है कि यदि मुझसे मीट नहीं खरीदोगे, तो तुम्हारा लाइसेंस निरस्त करा दूंगा। मीट विक्रेता जमील, मेहरबान, जावेद, अनीस, अनवार, अहसान अहमद, इस्लाम, रिजवान, हाजी अनवार, निसार और अरशद आदि ने कहा कि उन्होंने मीट विक्रेता के रूप में लाइसेंस भी लिया हुआ, यदि मीट की सप्लाई नहीं मिलेगी, तो व्यापार चौपट हो जाएगा। उधर, कैराना के मीट सप्लायर तनवीर ने भी अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर बताया कि शामली जिले के मीट विक्रेताओं को मीट सप्लाई में मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह ने स्पष्ट कहा कि मीट बिक्री सिर्फ लाइसेंसी स्लाटर हाउस से खरीदकर ही की जाएगी, यदि कोई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग शामली। तहसील शामली के गांव करौंदा हाथी निवासी लोगों ने अपर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। आरोप है कि गांव के ही एक पक्ष ने ग्राम समाज की भूमि (कुएं) पर अपना कब्जा कर लिया है। यदि ग्रामीण विरोध करते हैं, तो वह गाली गलौज करता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है। कुएं के पास सीसी रोड का निर्माण हो रहा है, लेकिन अवैध कब्जे के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस मामले में जांच कराने और अवैध कब्जा हटवाने की मांग की गई है। अपर जिलाधिकारी ने शामली तहसीलदार को जांच कराने का आदेश दिया है। इस दौरान दिनेश शर्मा, विनोद कुमार, संजू शर्मा, कृष्णपाल, रविंद्र, निसार, इस्लाम, आलम, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed