फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Holly will burn at 479 locations in the district

जिले में 479 स्थानों पर जलेगी होली

Wed, 23 Mar 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 23 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में 479 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा होलिका दहन पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। 
विज्ञापन

होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। पुलिस प्रशासन ने पर्व को संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार के विवाद को रोका जा सके। अक्सर कई स्थानों पर समय से पूर्व ही होली जलाने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे माहौल तनावपूर्ण बन जाता है। 
विज्ञापन


इससे निपटने के लिए पीएसी को तैनात किया गया है।  एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि जिले में 479 स्थानों पर होली जलेगी। सुरक्षा व्यवस्था को तीन कंपनी पीएसी, तीन सीओ, आठ एसओ, 15 इंस्पेक्टर, 50 सब इंस्पेक्टर व 250 कांस्टेबल तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है।  वहीं, इसके अलावा बीट वार भी पुलिसकर्मियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि किसी भी प्रकार की घटना को पहले ही रोका जा सके।  

शरारती तत्वों ने होली मेें लगाई आग
शामली। मोहल्ला रेलपार में समय से पूर्व शरारती युवकों ने होली की लकड़ी में आग लगा दी। सूचना मिलते ही लोग एकत्र हो गए। हंगामा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला रेलपार में तेजसिंह कालोनी है। यहां लोगों ने होली के लिए लकड़ी लगा रखी थी।

सोमवार रात मोहल्ले के ही शरारती युवकों ने उसमेें आग लगा दी। शोर होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान किसी ने आग लगाने वाले शरारती युवकों को देख लिया। जिस पर मोहल्ले के कुछ लोग आरोपियों के घर पर पहुंचे और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की। जिससे एक आरोपी के परिजनों ने मोहल्ले के लोगों से अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिस पर हंगामा हो गया।


बाद में आरोपी युवकों के परिजनों ने माफी मांगी और होली की लकड़ियों के लिए पैसा दिया। जिसके बाद ही मामला शांत हो सका। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई। एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा ने कहा कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है, तो पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed