फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   GRP police officers in case silence

जीआरपी थाना प्रकरण में अधिकारियों का मौन व्रत

Tue, 29 Dec 2015 12:44 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 29 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। जीआरपी थाने के लॉकअप में युवकों के साथ बंद की गई युवती के मामले में स्थानीय स्तर पर अधिकारी चुप्पी साधे हैं,  डीआईजी रेलवे ने प्रकरण की जांच कराने की बात कही। जांच के बाद कई पुलिसकर्मियों की गर्दन इस मामले में फंस सकती है।

रविवार को सीट को लेकर हुआ विवाद में पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को थाने में ले आए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। इससे गुस्साए पुलिसकर्मियों ने मानवाधिकार की सीमाएं लांघ दीं। यहां पुलिसकर्मियों ने युवती के साथ मारपीट की और उसे युवकों के साथ लॉकअप में डाल दिया। उस समय जीआरपी के एसपी मुरादाबाद वैभव कृष्ण ने इस तरह का कोई भी मामला न होने का दावा किया था।
विज्ञापन


उन्होंने इसे केवल दो पक्षों में मारपीट की घटना बताते हुए पल्ला झाड़ लिया था। मामला अखबारों की सुर्खियों में आया, लेकिन स्थानीय अधिकारी मामले को दबाने में लगे हैं और इस पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।  जीआरपी के सीओ गाजियाबाद ओपी त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट के मामले में समझौता हो गया था। युवती को लॉकअप में बंद करने की उन्हें जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर भले ही अधिकारियों ने चुप्पी साध ली हो, लेकिन डीआईजी स्तर से इस प्रकरण की जांच हो सकती है। डीआईजी ने प्रकरण की जांच कराने की भी बात कही है। यदि पूरे प्रकरण की जांच होगी, तो कई पुलिसकर्मियों की गर्दन फंसने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed