फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gossipi in Kandla

गोकशी पर कांधला में हंगामा

Sun, 21 May 2017 01:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gossipi in Kandla
- फोटो : demo pic
कांधला। कस्बा एलम में किसान के घर से दो गोवंश (बैल) चोरी करने के बाद एलम रेलवे स्टेशन के पास ले जाकर हत्या कर दी गई। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पशुओं की हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सीओ कैराना और एलम चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर लोगों के गुस्से को शांत किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


कस्बा एलम निवासी किसान बाबूराम और बिजेंद्र शुक्रवार की रात अपने-अपने घर में सो रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने इनके घर के आंगन में बंधे दो बैल चोरी कर लिए और मिनी ट्रक में लादकर फरार हो गए। इसी दौरान किसान बाबूराम और बिजेंद्र की नींद टूट गई। बैल चोरी होने पर शोर मचा दिया। इसके चलते सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


 कुछ देर बाद ग्रामीणों को सूचना मिली कि एलम रेलवे स्टेशन की ओर एक मिनी ट्रक के टायर के निशान देखे गए हैं। ग्रामीण एलम रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। आरोप है कि वह कुछ लोग पशु कटान कर रहे थे, जो लोगों को आते देखकर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गोवंश की हत्या की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुभाष मलिक अन्य कार्यकर्ता तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां पर पहुंच गए। इन लोगों ने एलम चौकी इंचार्ज और सीओ कैराना के सामने हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद मौके पर मिले पशु अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबा दिया तथा परीक्षण के लिए मांस का सैंपल ले लिया गया। 

किसान बाबूराम की तहरीर पर कांधला थाना पुलिस ने अज्ञात में आरोपियों के खिलाफ गोवंश चोरी करने और गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ भूषण वर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed