{"_id":"573b64b44f1c1b266dac71fc","slug":"going-young-miscreants-robbed-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बैंक जा रहे युवक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बैंक जा रहे युवक को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 18 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। घर से नकदी लेकर बैंक में जमा करने जा रहे युवक को बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचों से आतंकित कर नकदी लूट ली। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ थाना झिंझाना में तहरीर दी है।
मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे सुंदर कश्यप निवासी लपराना बाइक से झिंझाना के बैंक में 35 हजार रुपये जमा कराने के लिए जा रहा था। जब वह झिंझाना के हौसंगपुर की पुलिया के निकट पहुंचा तो वहां पहले से ही घात लगाये बैठे तीन युवकों ने उसे तमंचों से कवर कर उससे 35 हजार रुपये की नकदी लूट कर खेतों के रास्ते फरार हो गये।
पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ थाना झिंझाना में तहरीर दी है। गौरतलब है कि सुंदर के पिता की दो साल पूर्व सब्जी की दुकान पर बैठे समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
तमंचा और कारतूस सहित पकड़ा युवक
झिंझाना। पुलिस ने मंसूरा रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मंगलवार को मंसूरा रोड पर गस्त के दौरान एक युवक को चेकिंग के लिये रोका, जिस पर युवक भागने लगा पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया की पकड़ा गया युवक शहनवाज निवासी ननौता सहारनपुर है। उसके कब्जे से एक तमंचा कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया है।