फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gangrape four accused arrested

गैंगरेप के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 08 May 2017 12:36 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gangrape four accused arrested
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है। इस मामले में अभी एक आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव में दलित समाज की एक किशोरी का गांव के कुछ युवकों ने अपहरण कर गैंगरेप किया था। किशोरी किसी के सामने मुंह ना खोले इसके लिए आरोपियों ने अश्लील वीडियो क्लिप बना ली थी। उसको वायरल करने तथा किशोरी के छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मगर किशोरी ने यह बात अपने परिजनों को बता दी।
विज्ञापन


जिसके बाद परिजनों ने गांव के ही वसीम, सद्दाम, मुनव्वर, समीर और आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दो समुदायों का होने के कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वसीम, सद्दाम, मुनव्वर और समीर को गिरफ्तार कर लिया।, जबकि आसिफ फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में समीर वर्तमान ग्राम प्रधान का भतीजा बताया गया है। 

थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट के अलावा हरिजन एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed