{"_id":"590f703d4f1c1b5054851351","slug":"gangrape-four-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है। इस मामले में अभी एक आरोपी फरार चल रहा है।
क्षेत्र के गांव में दलित समाज की एक किशोरी का गांव के कुछ युवकों ने अपहरण कर गैंगरेप किया था। किशोरी किसी के सामने मुंह ना खोले इसके लिए आरोपियों ने अश्लील वीडियो क्लिप बना ली थी। उसको वायरल करने तथा किशोरी के छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मगर किशोरी ने यह बात अपने परिजनों को बता दी।
जिसके बाद परिजनों ने गांव के ही वसीम, सद्दाम, मुनव्वर, समीर और आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दो समुदायों का होने के कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वसीम, सद्दाम, मुनव्वर और समीर को गिरफ्तार कर लिया।, जबकि आसिफ फरार है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में समीर वर्तमान ग्राम प्रधान का भतीजा बताया गया है।
थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट के अलावा हरिजन एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।